मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर दो बैंक अधिकारी सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवर ब्रिज स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह सगी दो बहनों का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक बहनों की पहचान पटना के दानापुर स्थित बीबीगंज के रहने वाले शंकर साह की 28 वर्षीय पुत्री कुमारी स्वाति साह और 26 वर्षीय कुमारी सुरुची साह के रूप में हुई। मृत दोनों बहन मुजफ्फरपुर के अलग-अलग बैंक में पीओ थी। बड़ी बहन केनरा बैंक आरएचएम में जबकि छोटी बहन एसबीआई में कार्यरत थी। दोनों शहर के माड़ीपुर स्थित एक अपार्टमेंट के रहती थी। शुक्रवार को दोनों बहन पटना के दानापुर स्थित मायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.