जमशेदपुर, जुलाई 25 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर 3 जुलाई को आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के शौचालय से बरामद अचेत महिला को महिला को रेल पुलिस ने गुरुवार को रांची रिनपॉस में भर्ती करा दिया। इससे पूर्व जीआरपी ने महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां होश आने पर विक्षिप्त हरकत करने के कारण उसे दो बार रांची भी लेकर गई थी। लेकिन भर्ती नहीं लिया गया क्योंकि कमजोरी के कारण वह चलने में असमर्थ थी। एमजीएम अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसे रेल पुलिस ने रांची रिनपॉस में भर्ती कराया है ताकि मानसिक स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजनों की जानकारी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.