मुंगेर, मार्च 19 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि पूर्व रेलवे मालदा मंडल ने भागलपुर से दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन की कोच में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। तथा आगामी 23 मार्च से इस ट्रेन को आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोचों को एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच में परिवर्तित कर परिचालन करेगा। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और सुविधा का विस्तार को लेकर रेल प्रशासन प्रयासरत है। इसी मुहिम में तहत आईसीएफ वाली कोच को बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलएचबी कोच यात्रियों को कई लाभ प्रदान करती है। बेहतर यात्रा का अनुभव भी मिलता है। ये कोच अपनी बढ़ी हुई जगह, बेहतर यात्री सुविधाओं और बेहतर आराम के लिए प्रसिद्ध है। गौरतलब है कि एलएचबी कोच की विशेषताओं में चौड़ी खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.