जमशेदपुर, अगस्त 6 -- जुगसलाई नगर परिषद टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड की सफाई करा रहा है। स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बने गड्ढे को मकान के मलबे से भरकर समतल कर दिया गया है, ताकि जुगसलाई, बर्मामाइंस, खासमहल, परसूडीह, कीताडीह, बागबेड़ा और अन्य इलाकों में जाने वाले राहगीरों को परेशानी न हो। नगर परिषद की इस पहल से ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को जुगसलाई में स्वच्छ शहर का अनुभव हो रहा है। अंडरब्रिज से स्टेशन गेट तक अब नियमित सफाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, टाटानगर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने नगर परिषद से संपर्क कर स्टेशन रोड की सफाई और गड्ढे को भरने की बात की थी। इसके बाद परिषद ने न सिर्फ सफाई करवाई, बल्कि कचरा उठवाकर गड्ढे को भी समतल कर दिया। गौरतलब है कि स्टेशन रोड से होकर चाईबासा, मुसाबनी और ओडिशा के भुवनेश्व...