शामली, मार्च 26 -- मध्य प्रदेश में ट्रेन में बधाई नहीं देने पर युवक की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने नगर में दबिश दी। मध्य प्रदेश पुलिस तीन युवकों को अपने साथ ले गई। 13 मार्च को मध्य प्रदेश के जनपद विदिशा के थाना गंजबासौदा के अंतर्गत चलती ट्रेन में बधाई नहीं देने पर किन्नरों के समूह ने एक युवक आदर्श विश्वकर्मा की पीट पीट पर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटने के बाद चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। वही मामले में देर शाम मध्य प्रदेश थाना गंजबासौदा की पुलिस ने नगर के कई मोहल्ले में दबिश दी। इस दौरान टीम तीन युवकों को अपने साथ ले गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के आने की कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.