बलिया, जुलाई 23 -- बलिया, संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को डाउन साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार यात्री के पास से एक करोड़ 80 लाख रुपये नगद बरामद किया। रेल पुलिस की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म नम्बर दो पर सुबह 10.39 बजे पहुंची। चेकिंग करते हुए हुए जवान ए-2 कोच में पहुंचे। सीट नम्बर पर 44 पर सवार एक यात्री तथा उसके पास मौजूद दो ट्राली बैग की जवानों ने छानबीन की तो वह नगदी से भरा था। रेल यात्री सारण (बिहार) के मरहियां (मिरा मुसेहरी) निवासी ओमप्रकाश चौधरी पुत्र आनंद बिहारी चौधरी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। रेल थाने पर सूटकेसों में रखे रुपयों की गिनती की गयी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.