देवरिया, जनवरी 10 -- मईल, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री से बदमाशों ने न केवल छिनैती का प्रयास किया, बल्कि चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल यात्री का पीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शुक्रवार को मौके पर पहुंची जीआरपी भटनी ने जांच की। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार था। लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव के रहने वाले प्रभात रंजन मिश्र बस्ती में एक कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करते हैं। गुरुवार की रात वह गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपने घर के लिए चले। अभी वह तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचने वाले थे कि वह ट्रेन से गिर गए। आरोप है कि चलती ट्रेन में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और छिनैती का प्रयास किया और ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। उनका...