लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- लखनऊ मैलानी रेल प्रखंड पर संचालित ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को महिला से पूछताछ करना महंगा पड़ गया। साथ में सफर कर रहे महिला के पति ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बहरहाल इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। लखनऊ से मैलानी जानें वाली पैसेंजर ट्रेन में पति पत्नी सफर कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान सामने की सीट पर बैठे यात्री ने महिला से बार-बार बात करने की कोशिश शुरू कर दी। इससे पास में बैठे महिला के पति ने यात्री की जमकर पिटाई कर दी। ट्रेन के लखीमपुर स्टेशन पहुंचने पर इस मामले को लेकर भीड़ लग गयी। बहरहाल दोनों पक्षों में किसी ने जीआरपी को कोई शिकायत नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...