जमशेदपुर, जून 5 -- टाटानगर रेलवे में ट्रेन परिचालन में लापरवाही बरतने का नया मामला सामने आया है। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत रविवार को बिगड़ गई थी। इससे ऑन ड्यूटी कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन बुलाया था। महिला डॉ. डी टोप्नो अभी कोच में मरीज की जांच कर रही थीं कि ट्रेन को सिग्नल दे दिया गया। इससे डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मचारियों समेत एक स्टेशन मास्टर कोच में थे। अचानक ट्रेन रवाना होने से मरीज की जांच में जुटी डॉक्टर व स्टेशन मास्टर परेशान हो गए। तत्काल फोन से सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारियों से संपर्क किया गया। डॉक्टर या स्टेशन मास्टर ने ट्रेन में चेन पुलिंग भी नहीं की। इससे ट्रेन जुगसलाई पहुंच गई। इधर, डॉक्टर एवं पारा मेडिकल कर्मचारियों के रहते साउथ बिहार एक्सप्रेस के खुलकर डेढ़ किमी से ज्यादा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.