लखीसराय, जुलाई 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल पोस्ट की आरपीएफ टीम ने यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक ट्रेन में चोरी करने वाले किशोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के लखीसराय स्टेशन पर ठहराव के दौरान की गई। आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना और नियमित जांच अभियान के तहत एक किशोर को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तार किशोर नोनगढ़ तेतरहट लखीसराय के रूप में की गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया की नाबालिग ट्रेन में यात्रियों की मोबाईल सहित अन्य समान की चोरी करता है जो अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.