रांची, फरवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर टीओपीबी मामलों के लिए आरपीएफ की टीम गठित की गई। जिसने छह फरवरी से रांची आरपीएफ पोस्ट के साथ मिलकर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान चलाना शुरू किया। इसी क्रम में शनिवार देर शाम को रांची-बनारस एक्सप्रेस से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी और पूछताछ के क्रम में आरोपी 46 वर्षीय डोरंडा निवासी शंकर रवानी ने बताया कि उसने ट्रेन से एक यात्री का पर्स चोरी की थी। तलाशी में उसके पास से ब्रांडेड 850 रुपये का पर्स, नगद ओर एक पैन कार्ड, डेबिट कार्ड बरामद किया गया। पूरी जांच होने के बाद आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया गया और इसके बाद बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। पूरे अभियान में एएसआई बलराम कुमार, स्टॉफ शंकर कुमार, दिनेश कुमार, डीके जिटरवाल, डीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.