गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड लाइन नंबर-56 में शुक्रवार को दुर्घटना मॉकड्रिल हुई। इसका उद्देश्य ट्रेन में होने वाली आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखना रहा। इस दौरान 50 यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गाजियाबाद स्टेशन पर यार्ड में ट्रेन में होने वाले आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस ने मॉकड्रिल में भाग लिया। इसमें एडीआरएम दिल्ली भी मौजूद रहे। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि इस मॉकड्रिल में यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी को आपात स्थिति में काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में ले जाया गया। इसके अलावा नए और आधुनिक उपकरण का प्रयोग कर जवानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.