जमशेदपुर, जनवरी 16 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आसपास ट्रेन परिचालन सिस्टम से छेड़छाड़ और यंत्रों की चोरी का मामला रेलवे बोर्ड पहुंच गया। इससे दक्षिण पूर्व जोन से आरपीएफ को रेलवे केबिन, जंक्शन बॉक्स व परिचालन से जुड़े यंत्रो की औचक जांच का आदेश हुआ है। सूचना के अनुसार, टाटानगर के आरपीएफ जवान स्टेशन से खरकई नदी ब्रिज और सलगाझुडी केबिन तक रात में लाइन गश्त करने लगे हैं, क्योंकि 12 जनवरी की सुबह जुगसलाई पुरानी गुमटी के पास ट्रेन परिचालन सिस्टम से छेड़छाड़ कर केबल चोरी का प्रयास किया था। वहीं, सीनी में 9 जनवरी को रेलवे के परिचालन यंत्रों की चोरी का मामला सामने आया था। दोनों घटनाओं में 32 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन घंटे प्रभावित रहा था। इससे ट्रेन परिचालन सिस्टम की औचक जांच का आदेश हुआ है, ताकि भविष्य में कोई रेलवे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.