जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटानगर में ट्रेनों के परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा में महिलाएं 24 घंटे ड्यूटी करती हैं। खुद को खतरे में डालकर यात्रियों की जान बचाने पर आरपीएफ की महिला अफसर और जवानों को दक्षिण पूर्व जोन ने कई बार पुरस्कृत भी किया है। टाटानगर आरपीएफ में दो महिला दारोगा, तीन हवलदार एवं 36 सिपाही हैं। दूसरी ओर, टाटानगर जीआरपी में भी दो पदाधिकारी समेत नौ सिपाही हैं। ट्रेन परिचालन में महिला गार्ड, लोको पायलट व स्टेशन मास्टर की भूमिका अहम है। जानकारी के अनुसार, टाटानगर में चार गार्ड एवं छह स्टेशन मास्टर हैं, जबकि महिला लोको पायलट 22 और आदित्यपुर में पांच हैं। महिला दिवस को लेकर रेलवे वाणिज्य विभाग ने इनरव्हील क्लब की मदद से महिला कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों व अफसर को सम्मानित किया है। चक्रधरपुर मंडल ने पहले आदित्यपुर को महिला स्टेशन ...