हापुड़, जनवरी 16 -- भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए प्रयागराज जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौचंदी और संगम एक्सप्रेस की एसी समेत अन्य कोचों में सीटों पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर यात्रियों और किसानों के बीच जमकर कहासुनी हुई। परेशान यात्रियों ने रेल मंत्री, मुख्यमंत्री समेत अनेक लोगों को ट्वीट कर समाधान कराने का अनुरोध किया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों के आगे उनकी एक न चली और हंगामे के बीच ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। भारतीय किसान यूनियन का प्रयागराज में 16 से 18 जनवरी तक शिविर होना है। इस शिविर में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता बस और रेल मार्ग से रवाना हुए हैं। गुरुवार रात भाकियू के कार्यकर्ता मेरठ से सूबेदारगंज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में पहुंच गए। एसी कोच समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.