उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन के करीब लोक नगर क्रासिंग के पास सांड अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और चलती ट्रेन की चपेट में आकर इंजन में फंस गया। चालक की सतर्कता से समय रहते ट्रेन को रोक दिया। जिससे यात्रियों की जान बच गई। घटना के चलते कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही गोरखपुर-त्रिवेंद्रम (त्रियुवन्तपुरम) एक्सप्रेस लोकनगर क्रासिंग के पास पहुंची ही थी कि अचानक एक सांड ट्रैक पर आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से सांड इंजन में फंस गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोक दिया। चालक की तत्परता के चलते ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने या किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। अचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.