देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-छपरा रेलखण्ड पर शहर के चिरैया ढाले के समीप ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार की सुबह एक मीट विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का शिनाख्त किया, जिसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ला निवासी अतिक कुरैशी (22) पुत्र सादिक कुरैशी मुर्गे का मीट बेचने का काम करता था। सोमवार की सुबह वह करीब नौ बजे किसी कार्य वश कहीं जा रहा था, कि चिरैया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए और शव का शिनाख्त किए। वहीं इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.