रुडकी, अगस्त 3 -- रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के समीप से जा रहा एक वृद्ध एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने मृतक के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी की है। गंगनहर के रेलवे पुल के समीप रविवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति शहीद एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर जीआरपी रुड़की की टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी ने मृतक के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन वृद्ध के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.