बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। नगीना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बुधवार की रात किसान मेल ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, युवती की पहचान आसमा पुत्री करीमुद्दीन निवासी गांव जमालपुर बांगर, थाना नगीना के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि आसमा एक दिन पहले दोपहर के समय घर से जंगल की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुल...