काशीपुर, सितम्बर 15 -- काशीपुर, संवाददाता। ट्रेन की चपेट में आकर घायल वृद्ध की रविवार को इलाज के दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार शाम हेमपुर डिपो गौशाला निवासी 80 वर्षीय जगत सिंह पुत्र रामचरण सिंह कहीं काम से गए थे। इस बीच गौशाला क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उनको एलडी भट्ट उप चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जगत के बेटे चंद्रपाल सिंह ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि उनका पैर किस ट्रेन की चपेट में आकर कटा है। क्योंकि हादसे के बाद वह लोग इलाज करवाने में जुट गए थे और न ही यह पता चल सका कि वह गांव से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के पास आखिर किस काम से गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...