अमरोहा, दिसम्बर 10 -- ट्रेन की चपेट में आए वेंडर के शव की शिनाख्त मंगलवार को हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार रात करीब आठ बजे गजरौला रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान छोले-भटूरे की ठेली पर काम करने वाला एक वेंडर ट्रेन की गति धीमी होती देख भटूरे बेचने के लिए उसमें चढ़ गया था। करीब दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे चल पड़ी थी। ट्रेन ने रफ्तार पकड़नी शुरू की तो वेंडर नीचे उतरने लगा। इसी बीच पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आकर गिर गया। यात्रियों के मुताबिक गिरने के बाद वह ट्रेन व फुटपाथ के बीच में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त धर्मवीर पुत्र उदयवीर निवासी गांव मोहनपुर थाना बरन...