शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- तिलहर। ट्रेन की चपेट में आकर वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि सुनौरा अजमतपुर गांव निवासी अमित कुमार की उम्र तकरीबन 32 साल थी। वह बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। पिपरौली रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 330/सी से बाइक निकलते समय अप लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों से हुई जानकारी के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। सभी हादसास्थल की ओर दौड़ पड़े। शव को देख रो पड़े। सूचना पर नगरिया मोड़ चौकी प्रभारी सुकेंद्र पाल सिंह एवं आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.