अमरोहा, मार्च 25 -- रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर नई दिल्ली जैसा हादसा होते- होते बचा। गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर के प्लेटफार्म को लेकर गलत सूचना से दर्जनों यात्रियों की जान सांसत में आ गई। घोषणा के बाद यात्री प्लेटफार्म एक को छोड़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रेन को निर्धारित प्लेटफार्म नंबर एक पर आते देख यात्री प्लेटफार्म नंबर दो से कूदकर ट्रैक को पार करते हुए वापस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। इस दौरान ट्रैक पर किसी भी ट्रेन के रन-थ्रू न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर से शहर समेत स्थानीय रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन का डाउन लाइन में शहर के स्टेशन पर तीन बजे स्टापेज है। ट्रेन सोमवार को 21 मिनट की देरी से दोपहर 3:21 बजे स्टेशन पर आई। ट्रेन के आने से पहले स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.