हरिद्वार, जनवरी 25 -- अपने जीजा को टीटी बताकर एक युवक ने ट्रेन का टिकट कन्फर्म कराने का झांसा देकर फैक्ट्री कर्मचारी से 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी उनका मोबाइल फोन भी ले गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत मनोज तिवारी निवासी मंझनपुर अयोध्या यूपी शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से घर लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान टिकट घर के पास उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने बताया कि उसके जीजा रेलवे में टीटी हैं और वह उनसे बात करके टिकट कन्फर्म करा देगा। टिकट बुक कराने के बहाने युवक ने मनोज से उनका मोबाइल लिया और उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपये दो खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके मोबाइल पर कुछ देर में ओटीपी आएगा, इसलिए वह मोबाइल लेकर जी...