शामली, फरवरी 20 -- शामली रेलवे स्टेशन के पास दो अलग हादसे घटित हुए। एक घटना सुबह साढ़े नौ बजे घटित हुई जिसमें ट्रेन से उतरते समय बुजुर्ग नीचे गिर गया और ट्रेन से कटकर उसकी की मौत हो गयी, जबकि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक बुढ़ाना फाटक के पास माल गाड़ी के आगे कूद गया। इससे माल गाड़ी ने उसे दूर फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। धीमानपुरा और बुढ़ाना फाटक दोनों करीब पंद्रह मिनट बंद रहे जिससे जाम लग गया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उदयपुर एक्सप्रेस रेलगाडी जैसी ही शामली स्टेशन पर पहुंची तो उसमें उतरते समय एक बुजुर्ग का पैर फिर गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। सू...