कानपुर, मई 24 -- कानपुर। राममहेश मिश्र अब ट्रेन इंजन में आग लगी तो बुझाने के लिए सिर्फ एक क्लिक करना पड़ेगा और आग काबू में आ जाएगी। लोको में लगा फायर इंस्टीग्यूशर फायर फाइटिंग का काम शुरू कर देगा। इसे ऑटोमेटिक कर दिया गया है। लोको पायलट को आग का पता लगते ही सीट के सामने लगे कंप्यूटर स्क्रीन पर पुश करना होगा। इलेक्ट्रिक लोको शेड ने इस सुविधा का मॉडल तैयार करके प्रदर्शनी के लिए भेजा है। लोको में आधुनिक कैमरे इंजन की छत, लोको के नीचे, मशीन रूम और केबिन में लगाए गए हैं। यदि सुरक्षा को खतरे में डालने वाली कोई गतिविधि होगी तो तत्काल लोको के सामने लगे कंप्यूटर स्क्रीन पर अलर्ट आ जाएगा। लोको पायलट तत्काल देखेगा कि खामी क्या है और वह ट्रेन रोक देगा। यूं करेगा काम रेलवे के इलेक्ट्रिक इंजीनियर ने बताया कि अभी लोको केबिन में फायर इंस्टीग्यूशर मैनुअल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.