बेगुसराय, जुलाई 1 -- बरौनी। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर इन दिनों देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ के कारण इनकी सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी द्वारा रेल परिसर के चप्पे-चप्पे की निगरानी व लोगों की एक्टिविटी पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए डॉग स्क्वायड व प्लेटफॉर्मो व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्मों व ट्रेनों में तैनात किए जाने वाले आरपीएफ व जीआरपी के यूनिफार्म वाले जवानों के साथ साथ सादे लिबास में भी सुरक्षा कर्मियों की जगह-जगह तैनाती की गई है। इनके द्वारा संदिग्ध लोगों की एक्टिविटी पर 24 घंटे पैनी निगाह रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.