प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने सघन टिकट जांच अभियान चलाया। टीम ने नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों में जांच की। अभियान के दौरान नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12582) में एक यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए और 230 किलोग्राम बिना बुक किया हुआ सामान ले जाते पकड़ा गया। उस यात्री से कुल Rs.5,357 का जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.