मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे बोर्ड के आदेश के बावजूद मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अबतक सीसीटीवी कैमरा और फायर सेफ्टी डिवाइस से लैश नहीं किया गया है। मार्च 2025 तक ही इसे एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में इंस्टॉल करना था। बताया जाता है कि इसके इंस्टॉलेशन के लिए विभाग को राशि नहीं मिली। इससे यह योजना फिलहाल ठप है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कैरेज एंड वैगन विभाग को सभी सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा और फायर सेफ्टी डिवाइस लगाना था। मालूम हो कि, बीते दिन राजधानी एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर-रामदयालु के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। उसमें लगे कैमरे से आरपीएफ ने चिह्नित कर एक आरोपित को दबोचा था। बता दें कि एक बोगी में आठ-आठ कैमरे लगाने थे। मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रतिदिन औसतन 42 जोड़ी ट्रेनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.