किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल व सामान चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को किशनगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी रबी रॉय (22) और करण पासवान (27) शामिल है। आरपीएफ के अनुसार दोनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। आरपीएफ ने 7 मार्च को दोनों को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को एसीजेएम रेलवे कटिहार के न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एच के शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी के द्वारा ट्रेन में सफर कर रहे हैं लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में इन्हें शुक्रवार को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों को कटिहार न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.