बेगुसराय, मार्च 28 -- बरौनी। स्पेशल ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस लगभग साढ़े पांच घंटे विलंब से खुली। इसके अलावा लालकुआं-कोलकाता 4 घंटे, रानीकमलपति-अगरतल्ला 7 घंटे, उदयपुर सिटी 3 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुँची। इस दौरान यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। विदित हो कि स्पेशल ट्रेनों के विलंबन पर अब तक कोई अंकुश लगता नहीं दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.