सहारनपुर, फरवरी 11 -- रेल परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने 10 रेलगाड़ियों के नंबर और श्रेणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में सहारनपुर से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में भी परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12331 हावड़ा जंक्शन-जम्मूतवी का नया नंबर 13041 कर दिया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 12332 जम्मूतवी-हावड़ा जंक्शन का नया नंबर 13042 होगा। दोनों ट्रेनों की श्रेणी में भी बदलाव किया गया है। अब तक सुपरफास्ट श्रेणी में संचालित हो रही ये ट्रेनें अब मेल एक्सप्रेस श्रेणी में चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 12331 (हावड़ा जं.-जम्मूतवी) में यह परिवर्तन 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा, जबकि ट्रेन संख्या 12332 (जम्मूतवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.