बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण ठंड और कोहरे ने ट्रेन पकड़ने आने जाने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। सोमवार को मौसम का मिजाज फिर से काफी बिगड़ गया। घना कोहरे से यातायात प्रभावित बना रहा। ट्रेनों के घंटों लेट चलने से रेल यात्री स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर व कंबल में दुबके नजर आए। लोकल ट्रेनों में अन्य दिनों के अनुपात यात्रियों की काफी कम संख्या बनी रही। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर इंतजार करना पड़ा। कटिहार, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि आने जाने वाली लोकल ट्रेनों में ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी गई। ट्रेनों की ज्यादातर सीट खाली पड़ी थी। ...