बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- बरौनी, निज संवाददाता। ठंड व कोहरे के कारण आईआरसीटीसी पर भी ट्रेनों के रनिंग का स्टेट्स पीछे चलना शुरू हो गया है। ज्यादातर टाइमिंग में बढ़ोतरी ही दिखाई दे रही है। ऐसे में यात्री भी ट्रेन छूटने के डर से निर्धारित समय पर ही स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। लेकिन, ट्रेनें तीन घंटे से 19 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को उनके ट्रेन के इंतजार का समय लंबा हो जा रहा है। रेल यात्री सफर के लिए जो खाने-पीने का सामान लेकर घर से निकल रहे हैं वह प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान ही खत्म हो जा रहे हैं। इस कारण उन्हें भूख मिटाने के लिए प्लेटफार्म पर ही खाने पीने की विवशता बनी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नई दिल्ली-बरौनी 19 घंटे, बरौनी-बांद्रा तीन घंटे, गंगासागर आठ घंटे, अवध असम तीन घंटे, बाघ छह घंटे, जयनगर-उधना...