मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेनों की सफाई और मेंटेनेंस के लिए मुजफ्फरपुर में मेगा टर्मिनल बनेगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे मुजफ्फरपुर स्टेशन समेत आसपास में 7.5 एकड़ जमीन की तलाश कर रहा है। मेगा टर्मिनल में एक साथ 15 ट्रेनों की सफाई और मेंटेनेंस की व्यवस्था होगी। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे के साथ क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेज जमीन का ब्योरा मांगा है। बताया जाता है कि पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जैसे बड़े स्टेशनों पर वाशिंग पिट की कमी की वजह से ट्रेनों की सफाई प्रभावित होती है। ट्रेनों का मेंटेनेंस भी सही से नहीं हो पाता है। सफाई में होने वाली देरी को कम करने और यार्ड में खड़ी गाड़ियों से हो रही चोरी रोकने के लिए भी यह पहल की जा रही है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर, दानापुर, सोनपुर में बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.