जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर से हावड़ा चांडिल और राउरकेला मार्ग में ट्रेनों की लेटलतीफी से हजारों यात्री परेशान है। रविवार को भी बिहार दिल्ली और मुंबई मार्ग की आधा दर्जन ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची। बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में मालगाड़ियों के लिए यात्री ट्रेनों को रोका जाता है। ट्रेनों के लेट चलने से परेशान यात्री टाटानगर स्टेशन पुस्तिका में शिकायत दर्ज करा रहे हैं लेकिन रेलवे यात्री ट्रेनों की परिचालक स्थिति सुधारने के बजाय राजस्व बढ़ाने के लिए मालगाड़ियों को दौड़ा रहा है। स्थिति यह है कि वंदे भारत ट्रेन भी मालगाड़ियों के लिए रूकती है। इससे ट्रेनों को आदित्यपुर से टाटानगर आने में डेढ़ 2 घंटे से ज्यादा लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.