बरेली, मार्च 3 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल 1100 किलोमीटर एरिया में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को रेल क्रासिंग को बंद करने की तैयारी में लगा है। 2025-2026 सत्र में 22 क्रासिंग बंद की जाएंगी। इन क्रासिंग की जगह अंडरपास बनेंगे। जिस पर रेलवे करीब 92.74 करोड़ का खर्च करेगा। जिससे करीब 650 कस्बा और गांव के लोगों को लाभ होगा। रेलवे बोर्ड का माना है, जहां रेल क्रासिंग हैं। वहां पर रेल संचालन बाधित होता है। ट्रेन की स्पीड धीमी हो जाती है। कई बार ट्रेन क्रासिंग बंद न होने के चलते रोकनी पड़ती हैं। एक क्रासिंग पर औसतन तीन से चार कर्मचारी डयूटी करते हैं। उन कर्मचारियों को मासिक वेतन करीब 3.50 लाख रुपए बनता है। अगर क्रासिंगों को बंद करके अंडरपास और फ्लाईओवर बना दिए जाएं, तो रेलवे को अधिक लाभ होगा। अब हर सेक्शन ब्राडगेज हैं। हाइटेक सिग्नल सिस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.