बरेली, मई 24 -- जहां-तहां ब्लॉक के चलते शुक्रवार को अप-डाउन की काफी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के घंटों देरी से से काफी यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराये। रेलवे अनुसार, शुक्रवार को (04601) फिरोजपुर स्पेशल पांच घंटा, (05577) आनंदविहार स्पेशल 21:20 घंटा, (12203) अमृतसर गरीबरथ 9 घंटा, (54075) दिल्ली चंदौसी पैसेंजर दो घंटा, (04617) अमृतसर स्पेशल 17:00 घंटा, (12469) जम्मूतवी कानपुर स्पेशल एक घंटा, (04214) अयोध्या स्पेशल 2:59 घंटा, (05502) मऊ स्पेशल 8:00 घंटा, (05578) सहरसा स्पेशल 13:30 घंटा, (12584) डबल डेकर सवा घंटा और (15910) अवध आसाम एक्स्प्रेस 3:50 घंटा देरी से पहुंची। रात तक 141 लोगों ने अपने टिकट कैंसल कराये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...