बागपत, जून 26 -- दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का अनियमित संचालन यात्रियों के लिए परेशानी बढा रहा है। बुधवार को भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घँटों देरी से चल रही हैं। बुधवार को दिल्ली से शामली व सहारनपुर जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुई। ट्रेन 64023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 7:42 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुँची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे के स्थान पर 10:45 बजे स्टेशन पहुँची। ट्रेन 64025 सुबह 10:16 बजे के बजाय 11:32 बजे स्टेशन पहुँची। ट्रेन 14305 सुबह 11:49 के बजाय 1:04 बजे स्टेशन पहुँची। ट्रेन संख्या 64029 दोपहर 2:29 बजे के बजाय 3:16 बजे स्टेशन पहुँची। वहीं शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 64026 सुबह 10:09 बजे के स्थान पर 10:44 बजे स्टेशन पहु...