कटिहार, फरवरी 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कुल 11 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। छापेमारी अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक सुप्रिया कुमारी, दारोगा भार्गवी सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने बाजार क्षेत्र की दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच के साथ-साथ पॉलिथीन के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में पॉलिथीन छिपाते नजर आए, वहीं कुछ दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी भी दी गई। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखने और प...