बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सेक्टर 2 कला केन्द्र में रविवार को मजदूर कन्वेंशन का आयोजन आगामी 20 मई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की। संचालन आर के गोरांई ने किया। सीटू के बीडी प्रसाद ने कहा वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार अपने कॉरपोरेट आकाओं को दी गई चुनाव-पूर्व मोदी -गारंटी यानी व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, राहत, रियायतें, छूट और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। अगला विनाशकारी कदम 29 मौजूदा श्रम कानूनों को निरस्त निरस्त करते हुए उन्हें चार श्रम संहिताओं में शामिल करना है। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा मजदूर वर्ग के लंबे संघर्षों के माध्यम से श्रमिकों को जो कुछ भी अभी उपलब्ध है। उसे 4 श्रम कोड के माध...