बोकारो, मई 6 -- बोकारो। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन कार्यालय में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक मंगलवार को सीटू के बी डी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 20 मई के अखिल भारतीय औद्योगिक हड़ताल की तैयारी पर विचार किया गया। आगामी 11 मई को मजदूर कन्वेंशन सेक्टर 2 कला केन्द्र में करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए 3 मई को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो ने सेल प्रबंधन को 20 मई को अखिल भारतीय औद्योगिक हड़ताल की नोटिस दे चुकी हैं। श्रम अधिकार वाले 44 श्रम कानूनो को खत्म कर व विधायी प्रक्रिया को भी ठेंगा दिखाकर करोना महामारी काल में बनाया गया। चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ 25 सूत्री मांगों पर सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया। एटक के महामंत्री...