मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। बैंक एंप्लॉयई यूनियन सहित जिले के विभिन्न बैंकिंग संगठनों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। स्टेट बैंक को छोड़ सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं, जिससे आम जनता को लेन-देन संबंधी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनुमान है कि इस एक दिवसीय हड़ताल के कारण मुंगेर जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। --- हड़ताल में इन संगठनों की रही सहभागिता : हड़ताल में एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई जैसे प्रमुख बैंकिंग कर्मचारी संगठनों ने सक्रिय भागीदारी रही। इन संगठनों ने अपने सदस्यों से सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल होने की अपील की थी, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामका...