सहारनपुर, फरवरी 12 -- भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में गुरुवार को किसानों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भाकियू टिकैत के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 'हमारे खेत, हमारा अधिकार' अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका की उपज के लिए अपना कृषि क्षेत्र खोलकर देश के किसानों के हितों की अनदेखी की है। उनका कहना था कि यह समझौता छोटे और मझोले किसानों के लिए घातक साबित होगा तथा इससे कृषि उत्पादों के दाम गिरने और विदेशी कंपनियों का दबदबा बढ़ने का खतरा है। किसान नेताओं एवं भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौ विनय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कृषि व्यापार समझौते को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.