इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 21.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों का विवरण खंगाला जा रहा है। गाती निवासी सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर टेलेग्राम के माध्यम से एक संदेश आया। इसमें दावा किया गया कि यदि वे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेगा तो उनकी रकम कम समय में दोगुनी कर दी जाएगी। शुरुआत में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन लगातार आने वाले संदेशों और निवेश के लालच ने उन्हें बातचीत करने के लिए प्रेरित कर दिया। सोमेन्द्र सिंह के अनुसार, ठगों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताते हुए भ...