हरदोई, मार्च 8 -- मल्लावां। कटियार ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के घर चोर सेंध लगाकर घर में घुसकर लाखों के जेवर और 1.30 लाख की नगदी ले गए। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। गंजजलालाबाद गांव निवासी महेंद्र कटियार, पुष्पेंद्र कटियार दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। इनका कटियार ट्रेडिंग कंपनी नाम से खाद बीज का व्यापार है। दोनों काश्तकार भी हैं। महेन्द्र कटियार ने बताया कि छह मार्च की रात को चोर घर के पीछे से सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। कुंडी काटकर कमरों में रखें बक्से आदि की कुंडी काटकर उनमें रखा जेवर 15 अंगूठी, तीन सोने की चेन, तीन चांदी की कटोरी, सात जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने के हार, एक मंगलसूत्र, दो पेंडल लॉकेट ले गए। सुबह जब सोकर घर के सदस्य उठे तो देखा कमरे खुले थे। कमरों के अंदर गए तो बक्से के ताले टूटे थे और सामान गायब था। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.