सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के जीरादेई स्टेशन के पश्चिमी रेलवे समपार संख्या -96 बी का बूम बुधवार को एक ट्रैक्टर के धक्का से टूट गया। बंद हालात में बूम के तोड़ने के आरोप में ट्रैक्टर चालक को गेटमैन ने पकड़ लिया और बाद में आरपीएफ ने इसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया कि एक मालगाड़ी को पास करने के लिए गेट को बंद किया था। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक उत्तर तरफ से तेज गति से आते हुए लापरवाही पूर्वक बूम में धक्का मार कर बूम को तोड़ दिया। गिरफ्तार अभियुक्त समस्तीपुर जिले के खानपुर निवासी इंपल पासवान बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना से रूट पर संचालित किसी ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.