बागपत, सितम्बर 16 -- दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियां पर लटक कर सफर कर रहे है। बुधवार को जीआरपी ने अभियान चलाकर ऐसे 10 यात्रियों को पकड़ा और बाद में कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। मंगलवार को जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान ने टीम के साथ दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अभियान चलाया। ट्रेनों में खिड़कियों पर लटककर सफर करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसकी सूचना पर ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में भी अफरा-तफरी मची रही। अभियान के दौरान 10 यात्रियों को खिड़कियों पर सवार होकर सफर करने व बेटिकट यात्रा करने पर पकड़ा गया। हालांकि उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.