बरेली, फरवरी 22 -- फरीदपुर, संवाददाता। रामगंगा कटरी के रायपुर गांव के ट्रिपल मर्डर के आरोपी सुरेश प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ युवती के अपहरण के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक जनवरी को फरीदपुर के रामगंगा कटरी के एक गांव के परिवार की 19 वर्षीय युवती घर से लापता हुई थी। युवती के परिवारवालों तो पता लगा कि सुरेश प्रधान के मौसेरे भाई ऋषिपाल का बेटा विकास उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। युवती के परिवार वाले ऋषिपाल के घर शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने युवती को वापस करने का भरोसा दिया लेकिन तीन दिन तक युवती नहीं आई। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने ऋषिपाल के मौसेरे भाई सुरेश प्रधान और उनके साथी सर्वेश्वर से शिकायत कर बेटी को वापस करने को कहा। 11 जनवरी को सुरेश प्रधान ने फोन कर युवती के मिलने की सूचना दी। उन्हे...