फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- धनवर्षा कराकर संपत्ति का झांसा देकर दिल्ली के पीरीगढ़ी में आठ फरवरी को तीन लोगों की हत्या के आरोपी फिरोजाबाद के तांत्रिक को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने के बाद फिरोजाबाद में गुरुवार की शाम को लेकर आई। वह थाना रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने कई बिंदुओं पर उसके आवास पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा फिरोजाबाद में भी मई 2025 में जहरीला लड्डू खिलाकर दो युवकों की जान लेने के मामले में जांच के लिए मक्खनपुर में भी लेकर गई। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार को खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिले थे। पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के जरिए धनवर्षा कराने का झांसा देकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिलाकर मार डाला था। दिल्ली पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.